मुझे मुख्यमंत्री पद का लोभ नहीं : शिवपाल यादव
Updated at : 27 Oct 2016 4:43 PM (IST)
विज्ञापन

सहारनपुर : यूपी सपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद का लोभ नहीं है. अगर मुख्यमंत्री बनना होता, तो 2003 में बन जाता. मुझे मंत्री पद से हटवाने में अंदर के लोगों का हाथ. उन्होंने कहा कि मैं नेताजी के साथ रहूंगा और प्रदेश का काम करूंगा. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
सहारनपुर : यूपी सपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद का लोभ नहीं है. अगर मुख्यमंत्री बनना होता, तो 2003 में बन जाता. मुझे मंत्री पद से हटवाने में अंदर के लोगों का हाथ. उन्होंने कहा कि मैं नेताजी के साथ रहूंगा और प्रदेश का काम करूंगा.
उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश यादव से ज्यादा प्रदेश के दौरे किये हैं. उन्होंने कहा कि मैं अब अखिलेश के कैबिनेट में नहीं हूं इसलिए मुझे उससे मिलने नहीं जाना पड़ेगा.
गौरतलब है कि सपा संकट का कारण अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच का विवाद है. शिवपाल ने सपा की बैठक में अखिलेश पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने कहा था कि वे अलग पार्टी बनायेंगे. शिवपाल यह बात कसम खाकर बोलने के लिए तैयार थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




