अखिलेश ने की राज्यपाल से मुलाकात, नाईक ने कहा, प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं

लखनऊ : सपा में जारी संकट के बीच आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात की. हालांकि इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है, क्योंकि राज्यपाल मुंबई जाने वाले हैं. राज्यपाल ने भी इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी, […]
लखनऊ : सपा में जारी संकट के बीच आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात की. हालांकि इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है, क्योंकि राज्यपाल मुंबई जाने वाले हैं. राज्यपाल ने भी इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी, मुख्यमंत्री मुझे दीवाली की शुभकामनाएं देने आये थे, मैंने भी उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है.
गौरतलब है कि आज सुबह जब शिवपाल यादव ने अखिलेश के करीबी मंत्री पवन पांडे को पार्टी से निकाल दिया. उसके बाद जब अखिलेश राज्यपाल से मिलने गये तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. ऐसी संभावना भी जतायी गयी कि वे संभवत: विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपने गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




