रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस को दे सकती हैं झटका, थाम सकती हैं भाजपा का दामन

लखनऊ : अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जी-जान से लगी कांग्रेस को निकट भविष्य में उसकी प्रमुख नेता रीता बहुगुणा जोशी बड़ा झटका दे सकती हैं. यह चर्चा तेज है कि हाशिये पर धकेल दी गयी रीता बहुगुणा जोशी का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और वे […]
लखनऊ : अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जी-जान से लगी कांग्रेस को निकट भविष्य में उसकी प्रमुख नेता रीता बहुगुणा जोशी बड़ा झटका दे सकती हैं. यह चर्चा तेज है कि हाशिये पर धकेल दी गयी रीता बहुगुणा जोशी का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और वे बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं. ब्राह्मण वोटों को जोेड़ने की जुगत में लगी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बेचैनीइसखबर से बढ़ सकती है. समाचार एजेंसी हिंदुस्थान न्यूज ने खबर दी है कि रीता बहुगुणा जोशी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के संपर्क में हैं और निकट भविष्य में भाजपा में शामिल हो सकती हैं. रीता बहुगुणा जोशी ने पिछला लोकसभा चुनाव लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ा था. उनके भाई व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




