स्वाति सिंह ने मायावती को दी चुनौती, जहां से चाहें चुनाव लड़ें मैं मुकाबला करूंगी

जालौन : मायावती पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती को खुली चुनौती दी है कि वे जिस सीट से चाहें चुनाव लड़ें, मैं उनके खिलाफ चुनाव लडूंगीं. उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि जनता उनकी सच्चाई जान […]
जालौन : मायावती पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती को खुली चुनौती दी है कि वे जिस सीट से चाहें चुनाव लड़ें, मैं उनके खिलाफ चुनाव लडूंगीं.
उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि जनता उनकी सच्चाई जान चुकी हैं. उन्होंने कहा कि मायावती अपनी पार्टी के नेताओं पर गलत आचरण के लिए कार्रवाई नहीं करतीं और दूसरों पर आरोप लगाती हैं.
दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने पति का बचाव करते हुए मायावती पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने मेरे पति के एक बयान पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं ने मेरी बेटी और मुझपर अभद्र टिप्पणी की, उनके खिलाफ मायावती ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा मायावती दलितों के नाम पर राजनीति करती हैं, लेकिन दलितों की उन्हें जरा भी फ्रिक नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




