साली के प्यार में पागल साढू ने डाला था युवक पर तेजाब

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार को काम से लौट रहे दो भाइयों में से एक की आंखों पर तेजाब डालकर उसको अंधा कर देने वाला व्यक्ति उस युवक का साढू (पत्नी का बहनोई) ही था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया है. नगर पुलिस अधीक्षक […]
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार को काम से लौट रहे दो भाइयों में से एक की आंखों पर तेजाब डालकर उसको अंधा कर देने वाला व्यक्ति उस युवक का साढू (पत्नी का बहनोई) ही था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा कर दिया है. नगर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हाइवे थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी बलबीर सिंह पर तेजाब उसकी पत्नी के जीजा ईसापुर निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश ने डाला था.
उसने पुलिस के समक्ष अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है. पुलिस को उसने बताया है कि वह अपनी साली (पीड़ित युवक की पत्नी) से प्रेम करता था तथा उन दोनों के बीच उसकी शादी से पहले से ही अवैध संबंध बन गये थे. ओमी ने बताया कि तब उसने बलबीर को हर सूरत में रास्ते से हटाने की साजिश रचना शुरू कर दिया. चूंकि उसके वह पाजेब की झलाई व सफाई आदि का काम करता था इसलिए उसके पास तेजाब भी रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




