मदर टेरेसा थीं भारत के ‘ईसाईकरण'' की साजिश का हिस्सा : आदित्यनाथ
Updated at : 20 Jun 2016 4:36 PM (IST)
विज्ञापन

बस्ती : अपने बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुये कहा है कि टेरेसा जैसे लोगों ने भारत के ‘‘ईसाईकरण’ की कोशिश की. गोरखपुर से भाजपा के सांसद आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात एक कॉलेज परिसर में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
बस्ती : अपने बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुये कहा है कि टेरेसा जैसे लोगों ने भारत के ‘‘ईसाईकरण’ की कोशिश की.
गोरखपुर से भाजपा के सांसद आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात एक कॉलेज परिसर में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में कहा ‘‘मदर टेरेसा जैसे लोग कभी भारत का ईसाईकरण करने का काम करते हैं तो कभी फादर बनकर यही लोग हिन्दुओं को दफनाने की साजिश रचते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में इन ईसाईयों ने किस तरह से खतरनाक स्थिति पैदा कर रखी है, इसे देखना हो तो आप वहां जाकर देखिये. झारखंड, अरुणाचल, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में ईसाइयों ने अलगाववाद की ऐसी स्थिति पैदा की है जिसे देखने के बाद आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जायेगी.’ शामली जिले के कैराना से हिन्दुओं के कथित पलायन पर आदित्यनाथ ने कहा कि आखिर हिन्दू कब तक पलायन करेगा और वह जायेगा कहां.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




