क्रास वोटिंग के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के छह विधायक सस्पेंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 7:37 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के दोषियों पर आज कार्ऱवाई करते हुए कांग्रेस ने छह विधायकों को सस्पेंड कर दिया है. कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, उत्तर प्रदेश में क्रॉस वोटिंग का दोषी पाते हुए छह विधायको को सस्पेंड कर दिया गया है. विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार कपिल […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के दोषियों पर आज कार्ऱवाई करते हुए कांग्रेस ने छह विधायकों को सस्पेंड कर दिया है. कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, उत्तर प्रदेश में क्रॉस वोटिंग का दोषी पाते हुए छह विधायको को सस्पेंड कर दिया गया है. विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार कपिल सिब्बल के खिलाफ मतदान किया जो दूसरे दलों के समर्थन से जीते.
जिन विधायकों पर क्रास वोटिंग के बाद गाज गिरी है उनमें संजय जायसवाल,दिलनवाज खान,मोहम्मद मुसलिम,माधुरी वर्मा,विजय दुबे और काजिम अली शामिल हैं. कांग्रेस के कपिल सिब्बल और भाजपा का समर्थन प्राप्त कर चुकी प्रीति महापात्रा के बीच कड़ी टक्कर थी.
उत्तर प्रदेश की इस सीट को हाईप्रोफाइल सीट माना जा रहा था. कांग्रेस भी सिब्बल के पीछे अपनी पूरी ताकत से खड़ी थी. कांग्रेस को क्रास वोटिंग के बाद भी जीत मिली और प्रीति को हार का सामना करना पड़ा. उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर मुकाबला था. समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस और भाजपा इन सभी पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला था. न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि झारखंड समेत कई राज्यों में पार्टी के विधायकों ने क्रास वोटिंग की अब उत्तर प्रदेश में हुई कार्रवाई के बाद संभव है कि दूसरे राज्यों में भी पार्टी कड़ा रुख दिखा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




