मथुरा का ‘कलयुगी कंस'' रामवृक्ष मारा गया, DGP जावेद अहमद ने की पुष्टि

मथुरा : मथुरा हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का शव मिला है. उसके शव की शिनाख्त कर ली गयी है और उसे अब मृत घोषित कर लिया गया है. यूपी के डीजीपी जावेद अहमद ने इस बात की पुष्टि कर दी है.गुरुवार को मथुरा के जवाहर बाग इलाके मेंभड़की हिंसा के दौरान सिलिंडर विस्फोट […]
मथुरा : मथुरा हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का शव मिला है. उसके शव की शिनाख्त कर ली गयी है और उसे अब मृत घोषित कर लिया गया है. यूपी के डीजीपी जावेद अहमद ने इस बात की पुष्टि कर दी है.गुरुवार को मथुरा के जवाहर बाग इलाके मेंभड़की हिंसा के दौरान सिलिंडर विस्फोट हुआ था जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी. शव क्षत-विक्षत थे जिनमें से एक की पहचान रामवृक्ष यादव के रूप में की गयी है. रामवृक्ष के नेतृत्व में उपद्रवियों ने हिंसा की थी, जिसमें मथुरा के सिटी एसपी व एक एसएचओ की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




