मथुरा में गोलीबारी के आरोपी को यूपी सरकार देती थी 15 हजार का पेंशन

नयी दिल्ली/ मथुरा : मथुरा के जवाहरबाग में खूनी खेल के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव को उत्तर प्रदेश सरकार हर महीने 15 हजार रूपये पेंशन देती थी. रामवृक्ष को यूपी सरकार मीसा( लोकतंत्र रक्षक सेनानी ) के तहत पैसा मिलता था. इसी पेंशन के दम पर रामवृक्ष जगह- जगह घूमकर अपने संगठन को मजबूत करता […]
नयी दिल्ली/ मथुरा : मथुरा के जवाहरबाग में खूनी खेल के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव को उत्तर प्रदेश सरकार हर महीने 15 हजार रूपये पेंशन देती थी. रामवृक्ष को यूपी सरकार मीसा( लोकतंत्र रक्षक सेनानी ) के तहत पैसा मिलता था. इसी पेंशन के दम पर रामवृक्ष जगह- जगह घूमकर अपने संगठन को मजबूत करता रहा और अपनी जीविका चलाता रहा. रामवृक्ष भले ही सरकार से पेंशन लेता था लेकिन वह आजाद हिंद फौज के नोट बाजार में चलाना चाहता था. उसका संगठन इस तरह के कई मांगों को लेकर लड़ता था जिससे लागू करना आसान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




