ePaper

अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए मिले हिन्दू और मुस्लिम नेता

Updated at : 31 May 2016 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए मिले हिन्दू और मुस्लिम नेता

अयोध्या (उप्र.) : बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए हिन्दू और मुस्लिम नेताओं ने यहां मुलाकात की और दोनों पक्षों का कहना है कि मुद्दे को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण रास्ता खोजा जाना चाहिए. अखिल भारतीय अखाडा परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने बाबरी मस्जिद मामले में सबसे […]

विज्ञापन

अयोध्या (उप्र.) : बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए हिन्दू और मुस्लिम नेताओं ने यहां मुलाकात की और दोनों पक्षों का कहना है कि मुद्दे को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण रास्ता खोजा जाना चाहिए. अखिल भारतीय अखाडा परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने बाबरी मस्जिद मामले में सबसे बुजुर्ग जीवित याचिकाकर्ता हाशिम अंसारी से कल यहां मुलाकात की.

अन्य महंतों और साधुओं के साथ गिरि ने अंसारी के साथ आधे घंटे की मुलाकात की. बाद में गिरि ने कहा, ‘’हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस विवाद के संबंध में बातचीत के जरिए एक समाधान पर पहुंचा जाए. समझौता शांतिपूर्ण होना चाहिए और दोनों समुदायों को स्वीकार्य होना चाहिए। साथ ही साथ, हम यह भी चाहते हैं कि उच्चतम न्यायालय इस मामले की रोजाना सुनवाई करे.”

अंसारी ने कहा, ‘‘हम बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं और हमें इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान अवश्य खोजना चाहिए ताकि दोनों समुदाय खुशी महसूस कर सके.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola