ePaper

उत्तरप्रदेश के हरदोई में युवक की पुलिस वालों ने की बेरहम पिटाई, वीडियो वायरल

Updated at : 25 Mar 2016 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के हरदोई में युवक की पुलिस वालों ने की बेरहम पिटाई, वीडियो वायरल

हरदोई : पुलिस के बुरे रवैये की बातें अक्सर मीडिया में आती हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो उत्तरप्रदेश के हरदोई पुलिस का सामने आया है, जिसमें पुलिस वाले एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते दिखते हैं. हरदोई कोतवाली शहर में होली के दिन चोरी के एक आरोपी को छह पुलिस वालों ने खंभे […]

विज्ञापन

हरदोई : पुलिस के बुरे रवैये की बातें अक्सर मीडिया में आती हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो उत्तरप्रदेश के हरदोई पुलिस का सामने आया है, जिसमें पुलिस वाले एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते दिखते हैं. हरदोई कोतवाली शहर में होली के दिन चोरी के एक आरोपी को छह पुलिस वालों ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा.

युवक हरदोई के ही बिलग्राम चुंगी का रहने वाला है. इसका नाम नीरज है और उस पर आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने इलाके में एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की थी. वह युवक पुलिस वालों से छोड़ने की गुहार लगा रहा था. पर, इस पर भी पुलिस वाले पसीजेनहीं और उसकी लगातार पिटाई करते रहे.

पुलिस वाले अपने बेल्ट से युवक की पिटाई करते वीडियो में दिखते हैं. वह मिन्नतें करता है. यह तसवीर गुरुवार की है, जब पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ था. हालांकि इस पर पुलिस की अबतक अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola