यूपी में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, कौन कहां गया, जानें

Published at :16 Mar 2016 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, कौन कहां गया, जानें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज राज्य की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया.आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पीएसी मुख्यालय लखनऊ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक आर. के. एस. राठौर को लखनऊ परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. वह देवेन्द्र कुमार चौधरी का स्थान लेंगे जिन्हें […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज राज्य की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया.आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पीएसी मुख्यालय लखनऊ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक आर. के. एस. राठौर को लखनऊ परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है. वह देवेन्द्र कुमार चौधरी का स्थान लेंगे जिन्हें हाल में एक बुजुर्ग के साथ अभद्रता के आरोप में मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलंबित किया गया था.

चौधरी को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती दी गयी है.हरदोई के पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है. उनके स्थान पर उमेश कुमार सिंह को हरदोई भेजा गया है, जो अब तक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध थे.

गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर तैनात अलंकृता सिंह को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वह योगेश सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें अलंकृता के स्थान पर गाजियाबाद भेजा गया है.पुलिस प्रशिक्षण स्कूल उन्नाव में पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार को हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है. उनके स्थान पर पंकज कुमार को उन्नाव भेजा गया है, जो अब तक सीबीसीआईडी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola