बसपा नेता के घर हर्ष फायरिंग, रागिनी गायक की मौत

Updated at : 10 Mar 2016 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
बसपा नेता के घर हर्ष फायरिंग, रागिनी गायक की मौत

गाजियाबाद : लोनी बसपा नेता के घर बुधवार को हर्ष फायरिंग में रागिनी गायक की मौत हो गयी जबकि एक युवक के हाथ में गोली लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि बसपा नेता के बेटे के सगाई […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : लोनी बसपा नेता के घर बुधवार को हर्ष फायरिंग में रागिनी गायक की मौत हो गयी जबकि एक युवक के हाथ में गोली लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि बसपा नेता के बेटे के सगाई कार्यक्रम में यह गायक लड़की पक्ष की तरफ से आया था. गायक को गोली मारी गयी या लगी इसकी जांच की जा रही है.

मामला फलावदा थाना क्षेत्र के नैडू गांव का है. बसपा नेता भारत वीर गुर्जर के बेटे मोहित का बुधवार को सगाई समारोह था. लडकी पक्ष अंतवाडा खतौली मुजफ्फरनगर से सगाई लेकर आया था जिसमें रागिनी गायक जोगेंद्र :38: पुत्र धनपाल भी मौजूदा था. नैडू में ही सगाई कार्यक्रम चल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola