उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 5 की मौत

Published at :17 Feb 2016 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 5 की मौत

मुरैना : जिले के बानमोर कस्बे में एक डंपर के अनियंत्रित होकर दुकान में घुस जाने से तीन लोगों को मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आत्माराम शर्मा ने आज बताया कि ग्वालियर से मुरैना की ओर आ रहा गिट्टी से भरा डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क के […]

विज्ञापन

मुरैना : जिले के बानमोर कस्बे में एक डंपर के अनियंत्रित होकर दुकान में घुस जाने से तीन लोगों को मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आत्माराम शर्मा ने आज बताया कि ग्वालियर से मुरैना की ओर आ रहा गिट्टी से भरा डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक कबाड़ की दुकान में घुसकर पलट गया. हादसे में दुकान पर बैठे महबूब की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राकेश किरार और जगदीश गुर्जर की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल हुये लोगों को इलाज के लिये ग्वालियर के अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर जब्त कर उसके क्लीनर को हिरासत में ले लिया है जबकि डंपर चालक फरार हो गया. वहीं एक अन्य मामले में हाथरस में में खडे ट्रक से जा टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सादाबाद तहसील क्षेत्र में कल रात मंडी समिति के मुख्य द्वार के बाहर तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आगरा रोड पर खडे एक ट्रक से जा टकरायी. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मोहित :30: तथा उसके दोस्त आकाश :35: की मौके पर ही मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola