ePaper

यूपी : दबंगों ने दलित का सिर मूंड कर चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Updated at : 16 Feb 2016 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : दबंगों ने दलित का सिर मूंड कर चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

उन्नाव : माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोर की पिटाई करने के बाद उसे सिर मूंड कर और जूते चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया. पुलिस ने आज बताया कि 16 वर्षीय किशोर के साथ कल दबौली गांव में उक्त घटना घटी. किशोर के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के […]

विज्ञापन

उन्नाव : माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोर की पिटाई करने के बाद उसे सिर मूंड कर और जूते चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया. पुलिस ने आज बताया कि 16 वर्षीय किशोर के साथ कल दबौली गांव में उक्त घटना घटी. किशोर के पिता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में किशोर के पिता ने आरोप लगाया है कि एक ईंट भट्ठे के पास उसकी जमीन है, जिस पर भट्ठा मालिक कब्जा करना चाहता है.

सफीपुर के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गयी है. जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola