बेटी का यौन शोषण करने पर सौतेला पिता गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2016 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी का यौन शोषण करने पर सौतेला पिता गिरफ्तार

बदायूं : जिले में एक स्तब्धकारी घटना में एक व्यक्ति को अपनी सौतेली बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक :नगर: अनिल कुमार यादव ने आज यहां बताया कि उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने अपने 41 वर्षीय पति के खिलाफ अपनी 15 […]

विज्ञापन

बदायूं : जिले में एक स्तब्धकारी घटना में एक व्यक्ति को अपनी सौतेली बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक :नगर: अनिल कुमार यादव ने आज यहां बताया कि उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने अपने 41 वर्षीय पति के खिलाफ अपनी 15 वर्षीय सौतेली बेटी का यौन शोषण करने की सूचना कल पुलिस को दी थी. इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि महिला का कहना है कि उसकी अपने पहले पति से पैदा हुई 15 साल की एक बेटी है. शनिवार की रात को उसने अपने मौजूदा पति को उसकी बेटी का यौन शोषण करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था. महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी बेटी का पिछले कई महीनों से शोषण कर रहा था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना के बाद से इलाके में में पिता के प्रति आक्रोश है. लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola