सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज सैर के लिये निकले एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक भारवाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव के पास सुबह सैर के लिये निकले ज्ञान प्रकाश :45:, उनकी बेटी दीप्ति […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज सैर के लिये निकले एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक भारवाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव के पास सुबह सैर के लिये निकले ज्ञान प्रकाश :45:, उनकी बेटी दीप्ति :20: और नाती प्रिंस :10: एक अनियंत्रित भारवाहन की चपेट में आ गये.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद भारवाहन का चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




