भाई ने बहन को बीच सड़क चाकुओं से गोद कर मार डाला

Updated at : 23 Jan 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
भाई ने बहन को बीच सड़क चाकुओं से गोद कर मार डाला

मेरठ : उत्तर प्रदेश के फलावदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही बहन की बीच सड़क चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. घटना के बाद हमलावर आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के फलावदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही बहन की बीच सड़क चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. घटना के बाद हमलावर आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि फलावदा स्थित पछाली पट्टी इलाके में मुन्नू का परिवार रहता है. शुक्रवार देर रात मुन्नू की बेटी ममतेश 25वर्ष, का किसी बात पर अपने भाई पिंटू से विवाद हो गया.

विवाद इस कदर बढ़ा कि पिंटू ने चाकू से बहन पर हमला कर दिया. प्रवक्ता ने बताया कि ममतेश चिल्लाते हुए भागी तो पिंटू भी चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ा और घर से करीब 50 मीटर दूर ममतेश को पकडकर उस पर चाकुओं से ताबडतोड कई वार कर डाले. बहन को मरा समझ कर पिंटू मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंचे परिजन ने खून से लथपथ ममतेश को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है. परिजन की तहरीर पर पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. अभी तक घटना के कारणों का पता नही लग सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola