ePaper

म्यूजिक के दीवाने हुए यूपी के सीएम अखिलेश

Updated at : 13 Dec 2015 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
म्यूजिक के दीवाने हुए यूपी के सीएम अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जीवन में संगीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भौतिक सुविधाएं थोड़े समय के लिए खुशी देती है, जबकि संगीत से सही मायने में मानसिक शांति मिलती है. आज की तनाव भरी जिन्दगी में संगीत लोगों को सुकून देता है. मुख्यमंत्री आज यहां संत […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जीवन में संगीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भौतिक सुविधाएं थोड़े समय के लिए खुशी देती है, जबकि संगीत से सही मायने में मानसिक शांति मिलती है. आज की तनाव भरी जिन्दगी में संगीत लोगों को सुकून देता है.

मुख्यमंत्री आज यहां संत गाडगे आडियोरियम में आयोजित ‘क्लासिकल वॉयस आफ इण्डिया 2015′ संगीत मिलन समारोह के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. यह कार्यक्रम भावी पीढ़ी में भारतीय शास्त्रीय संगीत की धरोहर को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. 12 प्रदेशों के 19 शहरों से चुने गये बच्चों ने शास्त्रीय संगीत की इस प्रतियोगिता में भाग लिया.

यादव ने कहा कि भारत की दुनिया में एक खास पहचान है. यह पहचान हमारी सांस्कृतिक धरोहरों के कारण है. अलग-अलग जगहों से आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाले अनेक लोगों ने दुनिया में देश को प्रतिष्ठा दिलायी है. अनेक संगीतकारों ने भी देश को दुनिया में पहचान दिलायी है. अपनी सांस्कृतिक धरोहरो और पहचान को बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola