ePaper

हमारी सरकार पर कायम है लोगों का भरोसा : मुख्यमंत्री

Updated at : 07 Dec 2015 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
हमारी सरकार पर कायम है लोगों का भरोसा : मुख्यमंत्री

हरदोई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि राज्य की जनता को उनकी सरकार में पूरा विश्वास है और सरकार द्वारा किये गये कार्य नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने सपा की पूर्व सांसद उषा वर्मा की बेटी के विवाह में शामिल होने से इतर संवाददाताओं से बातचीत में अपनी सरकार […]

विज्ञापन

हरदोई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि राज्य की जनता को उनकी सरकार में पूरा विश्वास है और सरकार द्वारा किये गये कार्य नजर आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने सपा की पूर्व सांसद उषा वर्मा की बेटी के विवाह में शामिल होने से इतर संवाददाताओं से बातचीत में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है. सरकार ने काम किया है और वह दिख भी रहा है.
बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा किसी महागठबंधन में शामिल होने की सम्भावना सम्बन्धी सवाल पर अखिलेश ने कहा ‘‘चुनाव में अभी एक साल बाकी है और हम काम कर रहे हैं.” पिछले दिनों पंचायत चुनाव के दौरान धांधली की शिकायतों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि गडबडी करने वालों तथा सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ निश्चित रुप से कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola