ePaper

भाजपा के खिलाफ एकतरफा मतदान से हारी बसपा : मायावती

Updated at : 09 Nov 2015 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ एकतरफा मतदान से हारी बसपा : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान को अपनी पार्टी की हार का कारण बताया है. मायावती ने आज यहां एक बयान में कहा, ‘ केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार की अधिकांश […]

विज्ञापन
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान को अपनी पार्टी की हार का कारण बताया है.
मायावती ने आज यहां एक बयान में कहा, ‘ केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार की अधिकांश मामलों में गलत नीतियों तथा कार्यशैली एवं साम्प्रदायिक मानसिकता से त्रस्त होकर बिहार की जनता ने वहां हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को सत्ता मंे आने से रोकने के लिए नीतीश कुमार और लालू यादव की पार्टी के महागठबंधन को ही अपना अधिकांश एकतरफा वोट दे दिया है , जिसकी वजह से बसपा अपने उम्मीदवारों को जिताने में सफल नहीं हो सकी .
‘ हालांकि बसपा प्रमुख ने भाजपा और सपा पर बिहार विधानसभा चुनाव में आपसी साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘बिहार चुनाव के इन नतीजों ने उत्तर प्रदेश में भी भाजपा और सपा की हालत खराब कर दी है. अब बसपा को पूरा भरोसा हो गया है कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा को कोई भी ताकत सत्ता में आने से नहीं रोक सकती.’ उन्होंने कहा कि भाजपा यह मान बैठी थी कि बिहार में उसकी सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में भी उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार बन जाएगी, लेकिन उसके मंसूबे ध्वस्त हो गये.
मायावती ने कहा कि बिहार में दो गठबंधनों की सीधी टक्कर होने और भाजपा गठबंधन की सीटें बहुत कम होने की वजह से बसपा को इसका काफी नुकसान उठाना पडा है, लेकिन फिर भी बसपा को इस बात का सन्तोष है कि बिहार की सत्ता पर गरीब, दलित, आदिवासी एवं धार्मिक अल्पसंख्यक विरोधी तथा साम्प्रदायिक एवं पूंजीवादी शक्तियां काबिज नहीं हो सकीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola