भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी :बसपा: अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा केंद्र में सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दलितों को गुलाम बनाने वाली पुरानी वर्ण व्यवस्था लागू करके भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाने की कोशिश दोबारा शुरु करने का आरोप लगाते हुए आज दलितों का आह्वान किया कि वे भविष्य में केंद्र […]
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी :बसपा: अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा केंद्र में सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दलितों को गुलाम बनाने वाली पुरानी वर्ण व्यवस्था लागू करके भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाने की कोशिश दोबारा शुरु करने का आरोप लगाते हुए आज दलितों का आह्वान किया कि वे भविष्य में केंद्र और राज्यों में भाजपा को सत्ता में ना आने दें.
मायावती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार की तरह केंद्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के प्रयासों से दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछडे वर्गों को मिले आरक्षण को खत्म करना चाहती है. साथ ही संघ तथा भाजपा देश में पुरातन अन्यायपूर्ण ‘वर्ण व्यवस्था’ लागू करके इसे हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं. दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछडे वर्गों को भविष्य में भाजपा को केंद्र तथा राज्यों की सत्ता में लाने से रोकना होगा, नहीं तो वह इन तबकों का आरक्षण धीरे-धीरे खत्म कर देगी और वे फिर से अगडी जातियों के गुलाम बन जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




