‘जनता परिवार’ के दलों का विलय होगा, पर समय लगेगा : रामगोपाल यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी(सपा) महासचिव रामगोपाल यादव ने बहुप्रतीक्षित ‘जनता मोर्चा’ के गठन के लिए संबंधित दलों के परस्पर विलय को ‘लगभग तय’ बताते हुए कहा है कि लंबी प्रक्रियाओं की वजह से इसमें कुछ समय लगेगा. यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में ‘जनता मोर्चा’ के गठन के लिए सपा, राष्ट्रीय जनता दल, जनता […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी(सपा) महासचिव रामगोपाल यादव ने बहुप्रतीक्षित ‘जनता मोर्चा’ के गठन के लिए संबंधित दलों के परस्पर विलय को ‘लगभग तय’ बताते हुए कहा है कि लंबी प्रक्रियाओं की वजह से इसमें कुछ समय लगेगा. यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में ‘जनता मोर्चा’ के गठन के लिए सपा, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, जनता दल सेक्यूलर, इंडियन नेशनल लोकदल, समाजवादी जनता पार्टी तथा बीजू जनता दल के परस्पर विलय के समय के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अक्सर ऐसा सोचा जाता है कि सबकुछ फटाफट हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होता.
उन्होंने कहा कि सभी दल सहमत हों तब भी चुनाव आयोग की इतनी औपचारिकताएं और पाबंदियां होती हैं कि उन्हें पूरा करने में समय लग जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




