ePaper

यूपी : बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या करने के दोषी को फांसी की सजा

Updated at : 17 Jan 2020 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या करने के दोषी को फांसी की सजा

लखनऊ : लखनऊ की एक विशेष अदालत ने 6 साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को शुक्रवार को फांसी की सजा सुनायी. विशेष न्यायाधीश अरविंद मिश्रा ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि इस वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया गया वह दुर्लभतम की […]

विज्ञापन

लखनऊ : लखनऊ की एक विशेष अदालत ने 6 साल की एक बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को शुक्रवार को फांसी की सजा सुनायी.

विशेष न्यायाधीश अरविंद मिश्रा ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि इस वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया गया वह दुर्लभतम की श्रेणी में आता है और दोषी को फांसी से कम सजा नहीं दी जा सकती. अभियोजन पक्ष के मुताबिक, पुराने लखनऊ में 15 सितंबर 2019 को बबलू नामक युवक ने अपनी 6 साल की भांजी से बलात्कार के बाद उसका गला काटने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी. बच्ची का शव बबलू के घर में उसके पलंग के नीचे से बरामद किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola