लोकसभा चुनाव 2019 : दूल्हा बनकर नामांकन कराने गये प्रत्याशी पर FIR
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2019 5:20 PM
शाहजहांपुर/लखनऊ (उप्र) : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दूल्हा बनकर पर्चा दाखिल कराने पहुंचे एक प्रत्याशी पर प्रशासन ने बिना इजाजत बारात रूपी जुलूस निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है. मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को बताया कि संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राजकिशन घंटाघर से दूल्हा बनकर […]
शाहजहांपुर/लखनऊ (उप्र) : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दूल्हा बनकर पर्चा दाखिल कराने पहुंचे एक प्रत्याशी पर प्रशासन ने बिना इजाजत बारात रूपी जुलूस निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है.
मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को बताया कि संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राजकिशन घंटाघर से दूल्हा बनकर साथ में कार्यकर्ताओं को बराती बनाकर बैंड बाजों के साथ कलेक्ट्रेट आये थे इस दौरान उनके साथ बड़ा जलूस था. उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण जिले में धारा 144 लागू है ऐसे में बिना अनुमति उन्होंने बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला था. इसी मामले को लेकर उप जिलाधिकारी सदर वेद पाल चौहान ने कोतवाली शहर में संयुक्त विकास पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी वैद्य राजकिशन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा 171 (एफ) के तहत सोमवार देर रात मामला दर्ज करा दिया है.
जिले के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी ने सोमवार को यहां सेहरा बांध कर और घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बारातियों के साथ अनोखे अंदाज में नामांकन पत्र दाखिल कराया है. गौरतलब है कि संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राज किशन सोमवार को घंटाघर से दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हुए और बैंड बाजे की धुन पर डांस करते हुए बराती बने कार्यकर्ताओं के साथ थाना सदर बाजार पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनका बैंड रोक लिया था.
Shahjahanpur: Sanyukt Vikas Party's candidate Vaidh Raj Kishan rode a horse dressed as a bridegroom, to file his nomination yesterday for #LokSabhaElections2019 . He says "Rajniti ka daamad bann ke jaa raha hoon. Dulhan toh 28 May ke baad aaegi." (08.04.2019) pic.twitter.com/2wUiSliEbB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 9, 2019
वैद्यराज अपनी घोड़ी पर सवार हुए जा रहे थे तो कलेक्ट्रेट से पहले ही उनकी बारात को रोक लिया गया और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें घोड़ी से उतार दिया इसके बाद वह कलेक्ट्रेट तक पैदल गए और पर्चा भरा.वैद्य राज किशन पिछले विधानसभा चुनाव में अर्थी पर लेट कर नामांकन पत्र भरने गए थे इससे पूर्व भैंसा गाड़ी पर सवार होकर भी नामांकन करा चुके हैं अपने जीवन में कई चुनाव लड़ कर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










