ePaper

पीएम मोदी के ''सराब'' का अखिलेश यादव ने यूं दिया जवाब

Updated at : 28 Mar 2019 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के ''सराब'' का अखिलेश यादव ने यूं दिया जवाब

मेरठ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में कांग्रेस के साथ-साथ सपा, बसपा और रालोद पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मिलकर शराब बनते हैं जो सेहत और देश दोनों के लिए खतरनाक हैं. पीएम मोदी के इस बयान के बाद सपा […]

विज्ञापन

मेरठ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में कांग्रेस के साथ-साथ सपा, बसपा और रालोद पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मिलकर शराब बनते हैं जो सेहत और देश दोनों के लिए खतरनाक हैं.

पीएम मोदी के इस बयान के बाद सपा अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया. अखिलेश ने ट्वीट करके पीएम मोदी को जवाब दिया और कहा कि आज टेली-प्रॉम्प्टर ने यह पोल खोल दी कि सराब और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं…

आगे उन्‍होंने कहा कि सराब को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला सा सपना है जो भाजपा 5 साल से दिखा रही है लेकिन जो कभी हासिल नहीं होता। अब जब नया चुनाव आ गया तो वह नया सराब दिखा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola