लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक उन्माद भड़का रही है भाजपा, अजित सिंह का आरोप

Updated at : 10 Mar 2019 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक उन्माद भड़का रही है भाजपा, अजित सिंह का आरोप

मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले देश में सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का आरोप लगाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रालोद, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरायेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री पर भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले देश में सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का आरोप लगाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रालोद, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरायेगी.

उन्होंने प्रधानमंत्री पर भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में किये गये हवाई हमले को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई पर गर्व है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सिंह रालोद के उम्मीदवार हैं. वर्ष 2013 में अगस्त महीने में मुजफ्फरनगर में भड़के दंगे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी और 40,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे.

शनिवार को यहां अपनी पहली चुनावी रैली में सिंह ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ हासिल करने के लिए सांप्रदायिक तनाव और मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार इसे बर्बाद कर रही है.

सिंह ने कहा कि महागठबंधन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराकर इस पार्टी की सांप्रदायिक राजनीति को खत्म करना चाहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola