राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध, पारित किया था राजनीतिक प्रस्ताव : पांडेय

लखनऊ : अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली धर्म सभा से पहले भाजपा ने आज दावा किया कि वह देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसने राम मंदिर निर्माण के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया और उस पर मजबूती से कायम है. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि […]
लखनऊ : अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली धर्म सभा से पहले भाजपा ने आज दावा किया कि वह देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसने राम मंदिर निर्माण के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया और उस पर मजबूती से कायम है. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने 1989 में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (पालमपुर, हिमाचल प्रदेश) में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया था.
उन्होंने कहा कि भाजपा उस प्रस्ताव पर मजबूती से कायम है. भाजपा के लिए राम मंदिर आस्था और भक्ति का मामला है. भाजपा कानून के तहत राम मंदिर निर्माण की मजबूत पक्षधर है. जहां तक धर्मसभा का प्रश्न है, भाजपा साधु संत समाज का सम्मान करती है. इस सवाल पर कि क्या आगामी लोकसभा चुनाव में राम मंदिर मुददा होगा, पांडेय ने कहा कि भाजपा राम मंदिर को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी. राम मंदिर निर्माण आस्था और भक्ति का मामला है.
उन्होंने कहा कि हम चुनाव ‘सबका साथ सबका विकास’ और ‘साफ नीयत सही विकास’ के नारे के साथ लडेंगे. पांडेय ने कहा कि 2014 में भारत की जनता को पता था कि मोदी को गुजरात में कार्य करने से रोका गया था इसलिए जनता ने तय किया कि गुजरात से ही किसी को देश का नेता बनाया जाए. आज जनता देख सकती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए काम कर रहे हैं लेकिन निहित स्वार्थी तत्व और भ्रष्टाचारी लोग उन्हें रोक रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




