उत्तर प्रदेश : सामूहिक बलात्कार की पीड़िता ने की आत्‍महत्‍या, मां ने लगाया धमकाने का आरोप

Updated at : 23 Aug 2018 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : सामूहिक बलात्कार की पीड़िता ने की आत्‍महत्‍या, मां ने लगाया धमकाने का आरोप

बदायूं (उप्र) : बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में पिछले दिनों कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने वाली लड़की की मां ने बलात्कार के आरोपियों पर धमकाने और समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी […]

विज्ञापन

बदायूं (उप्र) : बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में पिछले दिनों कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने वाली लड़की की मां ने बलात्कार के आरोपियों पर धमकाने और समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर जांच में जुट गये हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने यहां बताया कि गत 20 अगस्त को तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक लड़की ने सुबह करीब पांच बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की मां और भाई ने आरोपी पक्ष पर धमकाने और समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया और उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

कुमार ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल के जरिए करवाया जा रहा है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लड़की ने आत्महत्या की है अथवा ये मामला ऑनर किलिंग का है. आरोपियों द्वारा धमकियां देने के मामले पर उन्होंने कहा कि परिजन जो भी तहरीर देंगे और मेडिकल रिपोर्ट एवं जांच में जो भी सबूत मिलेंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

उल्लेखनीय है कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की के परिजन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 20 अगस्त को लंकुश नामक युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुसा था. तीनों ने पहले पीड़िता की मां को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और पीड़िता को मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठा ले गये. बाद में आरोपियों ने गांव के ही एक स्कूल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया.

इस मामले में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और आरोपी लंकुश को 21 अगस्त की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने 22 अगस्त को एक बयान जारी करते हुए कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. आरोपी लड़का पीड़िता का पहले से ही परिचित है और दोनों के बीच कुछ दिनों के अंदर मोबाइल फोन पर 122 बार बातचीत हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola