ePaper

मथुरा में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म

Updated at : 16 Jun 2018 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
मथुरा में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म

मथुरा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जलावन के लिये जंगल से लकड़ी बटोरने गयी किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये […]

विज्ञापन

मथुरा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जलावन के लिये जंगल से लकड़ी बटोरने गयी किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं. पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है. उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार दो दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी जंगल में लकड़ी बीनने गयी थी.

लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद जंगल में वह बदहाल हालत में पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था. घर आने के बाद उसने अपने साथ हुए बलात्कार के लिये जेसीबी चलाने वाले युवक राहुल को जिम्मेदार बताया. पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola