बंगले में तोड़फोड़ के आरोप पर बोले अखिलेश भाजपा की साजिश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल में अपने सरकारी बंगले में कथित तोड़फोड़ को लेकर किये जा रहे प्रचार को उन्हें बदनाम करने की सरकारी साजिश करार देते हुए आज कहा कि हाल के उपचुनावों में मिली हार और विपक्षी दलों के गठबंधन से परेशान भाजपा ने यह […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल में अपने सरकारी बंगले में कथित तोड़फोड़ को लेकर किये जा रहे प्रचार को उन्हें बदनाम करने की सरकारी साजिश करार देते हुए आज कहा कि हाल के उपचुनावों में मिली हार और विपक्षी दलों के गठबंधन से परेशान भाजपा ने यह ओछी हरकत की है . बंगले में तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ने के बाद सपा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में सफाई दी और भाजपा पर जमकर बरसे. अखिलेश ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा है कि हम अपने सरकारी बंगले को खाली करने के दौरान टोटियां खोल ले गये और फर्श का पत्थर तोड़ डाला.
यह सरासर गलत और मुझे बदनाम करने के लिये ही किया गया है. इसमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी नम्बर बढ़ाने की होड़ कर रहे हैं. सरकार मुझे बताये कि मैं कौन सी सरकारी चीज अपने साथ ले गया. मैंने जो चीजें अपने पैसे से लगवायी थीं, वह मैं ले गया. हम चाहते हैं कि सरकार बताये कि इंवेंट्री क्या है. सरकार का कितना पैसा खर्च हुआ है. अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह इसलिये कर रही है क्योंकि वह गोरखपुर और फूलपुर की हार स्वीकार नहीं कर पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










