ePaper

आंधी-तूफान ने रोका हेमा मालिनी का काफिला, वाहन के सामने गिरा पेड़, बाल-बाल बचीं

Updated at : 14 May 2018 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी-तूफान ने रोका हेमा मालिनी का काफिला, वाहन के सामने गिरा पेड़, बाल-बाल बचीं

लखनऊ / मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभाक्षेत्र से भाजपा सांसद हेमा मालिनी रविवार को उससमय बाल-बाल बच गईं, जब आंधी-तूफान की वजह से एक पेड़ अचानक उनके काफिले के आगे गिर गया. यह घटना उससमय हुई जब हेमा मालिनी एक गांव में सभा को संबोधित करके लौट रही थीं. गनीमत रही कि खराब […]

विज्ञापन

लखनऊ / मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभाक्षेत्र से भाजपा सांसद हेमा मालिनी रविवार को उससमय बाल-बाल बच गईं, जब आंधी-तूफान की वजह से एक पेड़ अचानक उनके काफिले के आगे गिर गया. यह घटना उससमय हुई जब हेमा मालिनी एक गांव में सभा को संबोधित करके लौट रही थीं. गनीमत रही कि खराब मौसम को देखते हुए सतर्क होकर वाहन चला रहे उनके चालक ने पेड़ से टकराने से पहले ही ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित कर लिया. उसके बाद सांसद के सुरक्षाकर्मियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर पेड़ हटा कर रास्ता साफ किया.

पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, भाजपा सांसद हेमा मालिनी मांट तहसील के मिट्ठौली गांव में जनसभा करनेवाली थीं. वे भाजपा सरकार की चौथी वर्षगांठ से पहले वहां ग्रामीण जनता को मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे का संदेश देने गई थीं. हालांकि, जब वे सभा को संबोधित कर ही रही थीं, तभी मौसम तेजी से बिगड़ने लगा. मौसम बदलते देख भाजपा सांसद ने सभा छोड़ कर वापस लौटने का फैसला किया. हालांकि, वे कुछ ही किलोमीटर पहुंची थीं कि उनके काफिले के आगे एक पेड़ आ गिरा. उनकी गाड़ी उससे टकराने से बच गई. बाद में, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिसकर्मियों ने मिल कर भारी पेड़ रास्ते से हटाया. इस बीच, उन्हें करीब आधा घंटा बीच सड़क पर बिताना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola