ePaper

अमेठी में कल पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन कर सकते हैं राहुल गांधी

Updated at : 16 Apr 2018 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
अमेठी में कल पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन कर सकते हैं राहुल गांधी

इलाहाबाद : कांग्रेस अध्यक्ष एवं अमेठी से सांसद राहुल गांधी द्वारा कल 17 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र में पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करने की संभावना है. इलाहाबाद प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर जनरल मुजफ्फर यू अब्दाली ने यह संभावना जताते हुए पीटीआई भाषा को बताया कि इलाहाबाद रेंज में यह चौथा […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : कांग्रेस अध्यक्ष एवं अमेठी से सांसद राहुल गांधी द्वारा कल 17 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र में पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करने की संभावना है. इलाहाबाद प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर जनरल मुजफ्फर यू अब्दाली ने यह संभावना जताते हुए पीटीआई भाषा को बताया कि इलाहाबाद रेंज में यह चौथा पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र होगा. इससे पूर्व तीन महीने पहले सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया था.

पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि वर्तमान में इलाहाबाद रेंज में इलाहाबाद, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में पहले से पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र परिचालन में है और अगले महीने चुनार में पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने की संभावना है जिससे मिर्जापुर और सोनभद्र के लोगों को पासपोर्ट बनवाने में सहूलियत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola