ePaper

IPL 2018 : मथुरा में चल रहा था हाइटेक सट्टा बाजार, जब पुलिस पहुंची तो...

Updated at : 16 Apr 2018 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2018 : मथुरा में चल रहा था हाइटेक सट्टा बाजार, जब पुलिस पहुंची तो...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने 24 घण्टों के भीतर दो जगह छापेमारी कर आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से डेढ़ लाख रुपयों से अधिक की नकदी एवं सट्टे की खाईबाड़ी के लिए प्रयोग किए गये लैपटॉप, मोबाइल […]

विज्ञापन

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने 24 घण्टों के भीतर दो जगह छापेमारी कर आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से डेढ़ लाख रुपयों से अधिक की नकदी एवं सट्टे की खाईबाड़ी के लिए प्रयोग किए गये लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव आदि उपकरण भी बरामद किए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिव प्रताप सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में रवि पराशर के घर से उसे, उसके साथी विनोद, दीपक व अनंत उपाध्याय को दिल्ली और मुंबई के बीच हुए मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि सट्टेबाजों के कब्जे से 31 हजार रुपये, 4 मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, प्रिंटर, रजिस्टर आदि सामान भी बरामद किया गया.

एक अन्य घटना में कोसीकलां थाना क्षेत्र में भी दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर कुल 10 सटोरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों विलायत, चरण सिंह , शकील, शहीद , इस्लामुददीन, कलीम, रहीश, कपिल चौधरी, परशुराम, फतेह सिंह के खिलाफ समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगस्टर) की धारा 2/3 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया. पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 1 लाख 23 हजार रुपये से अधिक रकम, 11 मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए.

यह भी पढ़ें-
IPL 2018 : संजू सैमसन के तूफान में उड़ा आरसीबी, राजस्‍थान की धमाकेदार जीत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola