यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दंगे के आरोप में 17 गिरफ्तार

Published at :16 Apr 2018 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दंगे के आरोप में 17 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा है कि उसने जिले के देवल गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुए दंगे के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि बीती शाम […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा है कि उसने जिले के देवल गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुए दंगे के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि बीती शाम घटना की रिपोर्ट उस वक्त की गयी जब एक विवाहिता को जबरन उसके माता पिता के घर भेजने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई.

उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच विवाद हुआ , जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे पर पथराव किया. अधिकारी ने कहा कि घटना में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गये.


यह भी पढ़ें-

भाजपा सांसद ने किया दावा, कहा- ईसाई मिशनरियों के इशारे पर तोडी जा रही हैं आंबेडकर की मूर्तियां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola