ePaper

दूध लाने निकले बच्चे अमिताभ बच्चन और विराट कोहली से मिलने पहुंचे मुंबई, इधर पुलिस...

Updated at : 14 Apr 2018 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
दूध लाने निकले बच्चे अमिताभ बच्चन और विराट कोहली से मिलने पहुंचे मुंबई, इधर पुलिस...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के दो बच्चे अपने पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और क्रिकेट स्टार विराट कोहली से मिलने के लिये घर से बहाना बनाकर मुंबई पहुंच गये. दोनों बच्चों के इस तरह गायब हो जाने से हैरान-परेशान परिजन ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. हालांकि जब तक पुलिस उन […]

विज्ञापन

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के दो बच्चे अपने पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और क्रिकेट स्टार विराट कोहली से मिलने के लिये घर से बहाना बनाकर मुंबई पहुंच गये. दोनों बच्चों के इस तरह गायब हो जाने से हैरान-परेशान परिजन ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. हालांकि जब तक पुलिस उन तक पहुंच पाती, दोनों बच्चे मुंबई से मथुरा लौट आये. वृंदावन के कोतवाली प्रभारी ने बताया, गौरा नगर में रहने वाले जयदेव श्रोत्रिय रे के दोनों बच्चे भावेश कुमार 14 और अमन 10 मंगलवार सुबह छह बजे दूध लाने के बहाने घर से निकलेथे.

दोनोंअचानक ऑटोरिक्शा में बैठकर सीधे स्टेशन पहुंचे और सुबह सवा आठ बजे मुंबई जाने वाली पंजाब मेल पकड़कर अगली सुबह छत्रपति शिवाजी टर्मिनस उतर गए. उन्होंने बताया कि मुंबई पहुंच कर दोनों सीधे अमिताभ बच्चन के आवास जलसा पहुंचे. अमिताभ से मिलने में नाकाम रहने के बाद उन्होंने विराट कोहली के घर जाने का इरादा बनाया. लेकिन रात होता देख अंतत: उन्होंने मथुरा लौटने का फैसला किया. अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी के जवानों ने दोनों को पकड़ लिया. सारी कहानी जानकर जीआरपी ने उनके पिता को फोन कर मुंबई बुलाया और फिर अपने पिता के साथ वे मथुरा लौट आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola