चार वर्षीय लड़की की हत्या, परिवार को दुष्कर्म का संदेह

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में अज्ञात हमलावरों ने ईंट मारकर चार वर्षीय एक लड़की की हत्या कर दी. परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले उसके साथदुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल शाम हुई. क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि लड़की के […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में अज्ञात हमलावरों ने ईंट मारकर चार वर्षीय एक लड़की की हत्या कर दी. परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले उसके साथदुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल शाम हुई. क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि लड़की के परिवार नेबच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का संदेह व्यक्त किया है. घटनास्थल से खून से सनी एक ईंट मिली है.
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है. लोगों ने गांव में प्रदर्शन भी किया और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




