ePaper

मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Updated at : 26 Mar 2018 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

मथुरा / लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं धर्म के खिलाफ टिप्पणी करनेवाले एक युवक शादाब को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, फरह कस्बे के लोगों ने शादाब के खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने की शिकायत दर्ज करायी थी. आरोपित युवक मूलतः फिरोजाबाद […]

विज्ञापन

मथुरा / लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं धर्म के खिलाफ टिप्पणी करनेवाले एक युवक शादाब को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, फरह कस्बे के लोगों ने शादाब के खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने की शिकायत दर्ज करायी थी. आरोपित युवक मूलतः फिरोजाबाद के गांव एका का रहनेवाला है. इन दिनों फरह में अपनी बड़ी बहन के घर रह रहा था.

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार सिंह चौहान ने बताया, रविवार को जब हिंदूवादी संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट की गयी मुख्यमंत्री एवं धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी देखी, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. उसके आधार पर कार्यवाही करते हुए शादाब को निजामुद्दीन इंटर कॉलेज के निकट स्थित उसके जीजा के आवास से गिरफ्तार किया गया. चौहान ने कहा कि शादाब के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा आईटी एक्ट से संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola