ePaper

राज्यसभा में बसपा उम्मीदवार का समर्थन करेगी कांग्रेस

Updated at : 10 Mar 2018 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा में बसपा उम्मीदवार का समर्थन करेगी कांग्रेस

लखनऊ : कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी चुनाव में बसपा उम्मीदवार के समर्थन का फैसला किया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय सिंह लल्लू ने बताया कि आज सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और सलाह मशविरे के बाद तय किया गया कि हम चुनाव में बसपा उम्मीदवार को वोट देंगे. उन्होंने कहा, […]

विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी चुनाव में बसपा उम्मीदवार के समर्थन का फैसला किया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय सिंह लल्लू ने बताया कि आज सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और सलाह मशविरे के बाद तय किया गया कि हम चुनाव में बसपा उम्मीदवार को वोट देंगे. उन्होंने कहा, ”हमने सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ धर्म निरपेक्ष ताकतों से हाथ मिलाने का फैसला किया है. हमने बसपा उम्मीदवार को मत देना तय किया है.”

अजय सिंह लल्लू ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस फैसले से अवगत कराया गया है और केंद्रीय नेतृत्व ने इसका समर्थन किया है. बसपा के पास 19 विधायक हैं. उसे अपने उम्मीदवार की जीत के लिए और 18 मतों की आवश्यकता होगी. बसपा ने भीमराव आंबेडकर को प्रत्याशी बनाया है. सपा के पास 47 विधायक हैं और उसने जया बच्चन को प्रत्याशी बनाया है. जया बच्चन को आवश्यक मत पड़ने के बाद भी सपा के पास दस अतिरिक्त वोट बचेंगे. कांग्रेस के सात और रालोद का एक वोट जुड़ गया तो बसपा उम्मीदवार जीतने की स्थिति में होगा.

गौर हो कि राज्यसभा की दस सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 12 मार्च को समाप्त हो जायेगी और यदि आवश्यकता हुई तो 23 मार्च को मतदान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola