यूपी में पुलिस अपराधी मुठभेड़, दारोगा घायल, मारा गया इनामी बदमाश

सीतापुर: सीतापुर जिले में आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात इनामी बदमाश मारा गया. पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने यहां बताया कि एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर में संदेह होने पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की. इस पर उन लोगों […]
सीतापुर: सीतापुर जिले में आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात इनामी बदमाश मारा गया. पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने यहां बताया कि एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर में संदेह होने पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की. इस पर उन लोगों ने पुलिस दल पर गोली चला दी. जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी जो एक बदमाश को लग गयी.
वहीं, उसका साथी भाग गया. उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह एक ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में वांछित था. उसके साथी की तलाश की जा रही है. कुलकर्णी ने बताया कि मुठभेड़ में दारोगा अनिल तिवारी भी घायल हो गया. उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें-
11 थप्पड़ मार कर छात्रा की जान लेने के आरोप में शिक्षिका गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




