एक ही परिवार के चार सदस्यों का हत्यारोपित गिरफ्तार, कहा- अवैध संबंध के कारण दिया घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2018 12:13 PM
बांदा : जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र पिछले सप्ताह बुधवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काट कर की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिसिया पूछताछ में पता चला है कि महादेव का अवैध संबंध आरोपित परिवार की एक महिला से था. इसी कारण […]
बांदा : जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र पिछले सप्ताह बुधवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काट कर की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिसिया पूछताछ में पता चला है कि महादेव का अवैध संबंध आरोपित परिवार की एक महिला से था. इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया.
अपर पुलिस अधीक्षक भरत कुमार पाल ने बताया कि बुधवार को छोटे के पुरवा में महादेव यादव, उसकी पत्नी चुन्नी और उनके दो नाबालिग बेटों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में आरोपित अमित उर्फ गोलू को पुलिस ने मंगलवार को मवई गांव के चौराहे के पास से गिरफ्तार किया. आरोपित की निशानदेही पर उसके खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त की गयी कुल्हाड़ी बरामद कर ली गयी है.
अपर पुलिस अधीक्षक भरत कुमार पाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि महादेव के अवैध संबंध आरोपित के परिवार की एक महिला के साथ थे. इसी वजह से अमित ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










