BJP MLA का विवादास्पद बयान, कहा- कुछ नालायक नेताओं ने बिना ''दाढ़ी'' वालों को रोक कर खड़ी की मुसीबत

Published at :02 Jan 2018 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
BJP MLA का विवादास्पद बयान, कहा- कुछ नालायक नेताओं ने बिना ''दाढ़ी'' वालों को रोक कर खड़ी की मुसीबत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने विवादास्पद बयान दिया है. भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने खुद को कट्टर हिंदुवादी बताते हुए ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि ‘कुछ नालायक नेताओं ने बिना दाढ़ी वालों को यहां रोक दिया था, तो आज हम मुसीबत में […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने विवादास्पद बयान दिया है. भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने खुद को कट्टर हिंदुवादी बताते हुए ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि ‘कुछ नालायक नेताओं ने बिना दाढ़ी वालों को यहां रोक दिया था, तो आज हम मुसीबत में हैँ. ये भी अगर चले जाते तो ये सारी जमीन हमलोगों की होती.

मुजफ्फरनगर में विक्रम सैनी ने कहा कि मैं कट्टर हिंदुवादी हूं. हमारे देश का नाम हिंदुस्तान है. अर्थात् ये हिंदुओं का देश है. आज बिना जाति-भेद के सबको समान रूप से लाभ मिलता है. अब से पहले जितनी लंबी दाढ़ी होती थी, उतना लंबा चेक मिलता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola