ePaper

गाजियाबाद से NIA टीम पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Updated at : 07 Dec 2017 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
गाजियाबाद से NIA टीम पर हमला करने वाला गिरफ्तार

गाजयिाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की थाना भोजपुर पुलिस ने एनआईए की टीम पर हमला करने वाले आरोपी मलूक को सीमापुरी सीमा से आज गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरि नारायण सिंह ने बताया कि भोजपुर पुलिस ने मलूक को गाजियाबाद और दिल्ली के सीमापुरी स्थित सीमा से गिरफ्तार किया. एनआईए की टीम […]

विज्ञापन

गाजयिाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की थाना भोजपुर पुलिस ने एनआईए की टीम पर हमला करने वाले आरोपी मलूक को सीमापुरी सीमा से आज गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरि नारायण सिंह ने बताया कि भोजपुर पुलिस ने मलूक को गाजियाबाद और दिल्ली के सीमापुरी स्थित सीमा से गिरफ्तार किया. एनआईए की टीम से उप्र पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कई आपराधिक संगठनों को हथियार भी मुहैया कराता था. किसी आतंकी संगठन से उसके संबंध होने को भी नकारा नहीं जा सकता. एनआईए की टीम और गाजियाबाद पुलिस गहन पूछताछ कर रही हैं.

गौरतलब है कि गत तीन दिसंबर को थाना भोजपुर के फरीदपुर नहाली गांव में एनआईए की टीम और उप्र पुलिस की छापेमारी के दौरान मलूक ने टीम के लोगों पर हमला बोल दिया था और वह फरार हो गया था. इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी थी.

यह भी पढ़ें-
युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola