भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से इंसानों की जान की कोई कीमत नहीं: मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ऊंचाहार में एनटीपीसी प्लांट में हाल ही में हु भयानक विस्फोट और उसमें व्यापक जान-माल की हानि को भाजपा सरकार की घोर आपराधिक लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी और राज्य की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा 2र्394ीलत कार्यप्रणाली के कारण […]
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ऊंचाहार में एनटीपीसी प्लांट में हाल ही में हु भयानक विस्फोट और उसमें व्यापक जान-माल की हानि को भाजपा सरकार की घोर आपराधिक लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी और राज्य की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा 2र्394ीलत कार्यप्रणाली के कारण इन्सानों की जानों की कीमत कुछ नहीं रह गयी है.
मायावती ने आज एक बयान में ऊंचाहार बिजली संयंत्र के बॉयलर विस्फोट में मारे गये करीब 32 लोगों व घायल हुये सैकड़ों लोगों के परिवारों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार जनहित व जनकल्याण के मामले में लगातर विफल साबित हो रही है तथा इनकी आपराधिक लापरवाही के कारण बड़ी-बड़ी जानलेवा दुर्घटनायें बराबर हो रही हैं जिससे जान-माल के साथ-साथ देश की संपत्ति व संसाधन की भी भारी क्षति हो रही है, लेकिन कुल मिलाकर भाजपा सरकारें पूरी तरह से बेपरवाह, गैर-जिम्मेदार व असंवेदनशील बनी हुई हैं.
मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और मंत्रीगण केवल सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के साथ-साथ अपना नाम और फोटो अखबारों में छपवाने के लिये अनेकों प्रकार के विवादित व गैर जिम्मेदाराना बयान देने रहने में ही व्यस्त नजर आते हैं और उन पर किसी का भी किसी प्रकार का कोई नियंत्रण व अंकुश नहीं है. उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं अपराध-नियंत्रण और 2र्392ीानून-व्यवस्था के मामले में भी भाजपा सरकारों की कोताही व लापरवाही से आम जनता का जन-जीवन लगातार बद-से-बदतर होता जा रहा है उत्तर प्रदेश सरकार गोरक्षा को ही जनहित व जनसेवा समझकर अपने कर्तव्यों से विमुख हो गयी है.
यह भी पढ़ें-
यूपी में पहली ऐसी सरकार, जिसने बंद कराये अवैध बूचड़खाने : योगी आदित्यनाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




