यूपी : पुलिस जीप की टक्कर से विधि छात्र की मौत

Updated at : 04 Nov 2017 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : पुलिस जीप की टक्कर से विधि छात्र की मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित डिंगवाही गांव के पास पुलिस की बोलेरो जीप से एक बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार विधि छात्र की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने आज बताया कि अर्ता निवासी विधि छात्र सोनू (28) […]

विज्ञापन

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिला स्थित डिंगवाही गांव के पास पुलिस की बोलेरो जीप से एक बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार विधि छात्र की मौत हो गयी जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने आज बताया कि अर्ता निवासी विधि छात्र सोनू (28) अपने साथी मोहित गुप्ता (21) के साथ कल शाम मोटरसाइकिल से बांदा से अर्ता जा रहा था कि तभी रास्ते में डिंगवाही गांव के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही पुलिस की बोलेरो जीप से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी.

अधिकारी ने बताया कि घटना में सोनू की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि घायल को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola