ePaper

उत्तर प्रदेश : सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने किया नाबालिग के साथ रेप, सस्पेंड

Updated at : 27 Sep 2017 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने किया नाबालिग के साथ रेप, सस्पेंड

कानपुर : उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसने पुलिस महकमे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है. रेप करने वालों में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक सिपाही शामिल है. जानकारी के अनुसार लड़की दसवीं […]

विज्ञापन

कानपुर : उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसने पुलिस महकमे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिये हैं. यहां दो पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है. रेप करने वालों में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक सिपाही शामिल है.

जानकारी के अनुसार लड़की दसवीं की छात्रा है. उसने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी अकसर उसके साथ छेड़छाड़ किया करते थे. एक दिन दोनों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और एक गेस्टहाउस ले गये, जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया. बलात्कार के बाद पुलिस वालों ने उसे धमकाया. लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को दी, तो वे शिकायत दर्ज कराने गोविंद नगर थाना पहुंचें, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गयी.

"मेरा सामूहिक बलात्कार करने से पहले सैनिकों ने मेरे पति को मार डाला"

यह मामला प्रकाश में तब आया जब एक सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी गौतम ने मामले को मीडिया के सामने उजागर किया. जिसके बाद मथुरा के एसएसपी ने प्राथमिकी दर्ज करायी और आरोपी सब इंस्पेक्टर दुर्गा रमाकांत पांडेय और सिपाही प्रवीण उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया. मामले की जांच चल रही है और एसएसपी ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola