गोरखपुर हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, दे सकते हैं योगी आदित्यनाथ को जवाब

Published at :19 Aug 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, दे सकते हैं योगी आदित्यनाथ को जवाब

गोरखपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गोरखपुर पहुंचे वे आज यहां ऑक्सीजन की कमी से मारे गये बच्चों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दिया. दुर्घटना के बाद से ही ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि राहुल गांधी गोरखपुर आयेंगे. वेराघव दास मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी जायेंगे. आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता […]

विज्ञापन

गोरखपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गोरखपुर पहुंचे वे आज यहां ऑक्सीजन की कमी से मारे गये बच्चों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दिया. दुर्घटना के बाद से ही ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि राहुल गांधी गोरखपुर आयेंगे. वेराघव दास मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी जायेंगे. आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वे गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे हैं लेकिन उन्होंने अस्पताल के लिएकुछ नहीं किया.

In spite of being 5-time MP from Gorakhpur he (UP CM) did nothing for the hospital: Congress leader Ghulam Nabi Azad in #Gorakhpur pic.twitter.com/DKYfoScuqr

— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017

style="font-size: 12px;">

राहुल गांधी के साथ-साथ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर में हैं. उन्होंने राहुल के यहां पहुंचने से पहले ही उनका स्वागत यह कहकर किया है कि दिल्ली में बैठे युवराज को क्या मालूम कि स्वच्छता अभियान क्या होता है, उनके लिए तो गोरखपुर पिकनिक स्पॉट है.

गोरखपुर में आज योगी बनाम राहुल की जंग, सीएम का तीखा प्रहार, गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट ना बनायें युवराज

मुख्यमंत्री ने आज यहां इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए ‘स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी’ अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने दलित बस्ती में जाकर झाड़ू भी लगाया. साथ ही वे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने भी पहुंचें.गौरतलब है कि राहुल गांधी से पहले हादसे के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल में पहुंचे थे. गुलाम नबी आजाद, आरपीएन सिंह और राज बब्बर गोरखपुर पहुंचे थे और हादसे के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. आज कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola