ePaper

...ताकि मुझे पता लगे कि कौन हैं ''बुरे वक्त '' के साथी : अखिलेश

Updated at : 07 Aug 2017 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
...ताकि मुझे पता लगे कि कौन हैं ''बुरे वक्त '' के साथी : अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ने अपनी पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर सोमवार को कहा कि जिन साथियों को जाना हो, वह बिना कोई बहाना बनाये जा सकते हैं, ताकि मुझे भी पता लगे कि ‘बुरे वक्त’ में कितने लोग मेरे साथ हैं. […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ने अपनी पार्टी के तीन विधान परिषद सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर सोमवार को कहा कि जिन साथियों को जाना हो, वह बिना कोई बहाना बनाये जा सकते हैं, ताकि मुझे भी पता लगे कि ‘बुरे वक्त’ में कितने लोग मेरे साथ हैं.

अखिलेश ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में हाल में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब और डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल का संदर्भ देते हुए कहा, ‘लोग बहाना कर रहे हैं कि सपा में उनका दम घुट रहा था. (पार्टी का) वातावरण खराब हो गया है. मैं कहता हूं कि ये सब बातें (पार्टी से) जाने के बहाने ना हों, तभी अच्छा है. कोई मजबूत बहाना ढूंढ़ें.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी चल रही है. बड़ी संख्या में महिलाएं, नौजवान, किसान लोग पार्टी के सदस्य बने हैं. हम तो इस समय यही कह सकते हैं कि जिन साथियों को जाना है, वह कोई बहाना नहीं बनायें… बस चले जाएं. कम-से-कम हमें यह तो पता लगे कि बुरे वक्त में कितने लोग हमारे साथ हैं.’ अखिलेश ने बुक्कल नवाब का जिक्र करते हुए कहा कि अभी एक महीने पहले ही उन्होंने ईद पर उनके यहां बहुत मीठी सेवई खायी थी. उस वक्त नवाब ने बताया नहीं कि वह पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं. पता लगा है कि कुछ जमीनों का मामला था, इसलिए कागज को लेकर उन पर कुछ दबाव बनाया गया है.

उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, ‘भाजपा के लोग अच्छा काम कर रहे हैं. जब उनसे दूर कोई रहता है, तो भू-माफिया होता है, लेकिन जब उनसे जुड़ जाता है, तो समझ लो कितना शरीफ, ईमानदार और पवित्र आदमी हो जाता है.’ मेरठ में मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज संचालित करने वाली सरोजिनी अग्रवाल का नाम लिये बगैर अखिलेश ने कहा, ‘मेरठ वाला मामला मुझे पता नहीं है. हो सकता है कि उनका भी जमीन का हो.’ मालूम हो कि सपा के विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल पिछले दिनों सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये. इन तीनों ने सपा में दम घुटने के कारण पार्टी छोड़ने की बात कही थी. इनमें से बुक्कल नवाब पर अवैध निर्माण कराने के आरोप हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola