आगरा पहुंचा चोटी काटने वाली चुडैल का खौफ, शक में बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या

Updated at : 03 Aug 2017 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
आगरा पहुंचा चोटी काटने वाली चुडैल का खौफ, शक में बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या

लखनऊ : महिलाओं की चोटी काटने की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला की चोटी काटने के शक में हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि महिला देर रात घर से बाहर शौच के लिए गयी थी जो मानसिक रुप से विक्षिप्त थी. 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के […]

विज्ञापन

लखनऊ : महिलाओं की चोटी काटने की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला की चोटी काटने के शक में हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि महिला देर रात घर से बाहर शौच के लिए गयी थी जो मानसिक रुप से विक्षिप्त थी. 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के चुड़ैल होने के संदेह में कुछ लोगों ने कथिततौर पर पीट पीटकर हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है जब मान देवी घर शौच के लिए घर से बाहर निकलीं थीं लेकिन अंधेरे की वजह से रास्ता भटक जाने से वह पास की एक कॉलोनी में पहुंच गयी. पुलिस ने बताया कि एक लड़की जो अपने घर के बाहर सो रही थी मान देवी को सफेद साड़ी में देखकर डर गयी और चिल्लाने लगी.

चोटी काटने की घटना पर पढिए पत्रकार पुष्‍यमित्र का व्यंग्य लेख- चोटी छोटी करने वाले भूत के नाम एक सिफारिशी पत्र

जल्द ही स्थानीय लोग वहां जमा हो गये और मान देवी को चुड़ैल समझकर उन्हें पीटने लगे. पुलिस ने आगे बताया कि जब तक कुछ महिलाओं ने उनकी पहचान की तब तक वह गंभीर रुप से घायल हो चुकी थीं. उनके घरवाले उन्हें आगरा हॉस्पिटल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड दिया गया लेकिन घर लौटते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

डोकी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर डी पी शर्मा ने बताया कि महिला मानिसक रुप से विक्षिप्त थी. उन्हें सिर पर चोट आयी थी. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola