Kanwar Yatra 2025 : जा रहे थे भोले बाबा को जल चढ़ाने, सचिन और रितिक की हो गई दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
ghaziabad road accident

सांकेतिक तस्वीर

Kanwar Yatra 2025 : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत हो गई. हादसे में एक घायल भी हुआ जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025 : गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई. दुर्घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा शनिवार रात को हुआ जब कांवड़िए यात्रा कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

निजी एम्बुलेंस ने मारी स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के कदराबड़ा के पास दिल्ली-मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने शनिवार रात करीब 11.45 बजे एक तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने विपरीत दिशा से आ रहे कांवड़ियों की स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों कांवड़िये घायल हो गए. उन्होंने बताया कि तीनों श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लाने हरिद्वार जा रहे थे, जबकि मेरठ के एक अस्पताल में मरीज को छोड़ने के बाद एम्बुलेंस विपरीत दिशा से आ रही थी.

चालक मोनू को गिरफ्तार किया गया

डीसीपी ने बताया कि घायलों को एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया और एक का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है. तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन और रितिक के रूप में हुई है. उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के माता-पिता को सूचित कर दिया है और वे गाजियाबाद पहुंच गए. एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है, वहीं चालक मोनू को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola